छत्तीसगढ़

लापरवाही बरतने के कारण बाड़े में 14 पशुओं की मौत, FIR के बाद हिरासत में चार ग्रामीण

बलौदाबाजार. जिले के तहसील लवन क्षेत्र ग्राम पंचायत मरदा में लापरवाही बरतने के कारण एक बाड़ा के अंदर 10 बछड़ा एवं 04 गाय समेत 14 पशुओं की मौत हो गई

. इसकी पुष्टि कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर बनी जांच दल ने की है. इस मामले में पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चारों को हिरासत में लिया है. जांच दल ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि थाना लवन क्षेत्र के ग्राम मरदा के एक बाड़ा में कुछ मवेशियों की मौत हो गई है, जिससे तेज दुर्गंध आ रही है. इस सूचना पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम घटना स्थल ग्राम मरदा पहुंचा. घटना स्थल के एक कमरे में मवेशी मृत हालत में थे, जिसमें से तेज दुर्गंध आ रही थी. साथ ही मवेशियों के दो-तीन दिन पहले मृत होने की संभावना जताई गई.घटना के संबंध में ग्रामवासियों से पूछताछ पर पाया गया कि ग्राम में फसलों की सुरक्षा के लिए घुमंतू मवेशियों को रखने एक मकान को चिन्हित किया गया था, जिसमें घुमंतू मवेशियों को पकड़कर रखा जाता था. इनकी देखरेख के लिए ग्राम स्तर पर ही एक निजी समिति बनाई गई थी. मकान में तीन कमरे थे, जिसमें से तीसरे कमरे में मृत मवेशियों के शव पाए गए हैं.ग्रामीणों के बताए अनुसार तीसरे कमरे में बदबू आने पर कमरे का सिटकनी खोलने पर गायों के मृत होने की जानकारी प्राप्त हुई. इस मामले में ग्राम मरदा में घुमंतु मवेशियों को पकड़ने एवं उसकी देखरेख के लिए बनाए गए किसान समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों के विरुद्ध थाना लवन में धारा- पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 ज,झ एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण नियम 2014 की धारा 09 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. इस मामले में लवन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनके विरुद्ध विधिवत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है. आरोपियों में नाम सुशील कुमार साहू उम्र 50 वर्ष, तेरस राम साहू उम्र 60 वर्ष, लक्ष्मी प्रसाद यादव उम्र 54 वर्ष, राकेश कुमार जांगडे उम्र 49 वर्ष शामिल हैं. चारों ग्राम मरदा के ही निवासी हैं. चारों के खिलाफ लापरवाही के आरोप लगे हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button