महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में चार मंत्रियों की होगी छुट्टी? कृषि मंत्री के रमी वीडियो के बाद उद्धव गुट के नेता संजय राउत का बड़ा दावा

मुंबई: महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून सत्र में कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे के रमी गेम खेलने को लेकर जहां राजनीति गरमाई हुई है। तो वहीं दूसरी तरफ अब उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने बड़ा बम फोड़ा है। राउत ने कहा है कि चार मंत्री घर जाएंगे। संजय राउत के साेशल मीडिया पोस्ट के बाद हलचल मच गई है कि क्या वाकई में सीएम फडणवीस कोई बड़ा फैसला लेने वाले हैं। रविवार को शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने माणिकराव कोकाटे का वीडियो साझा किया था। जिसमें वह रमी खेलते दिख रहे हैं, हालांकि कोकाटे ने कहा था कि उसे स्किप कर रहे थे।

राउत के दावे पर छिड़ी नई चर्चा
संजय राउत ने यह दावा कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे का मोबाइल पर रमी खेलते हुए एक वीडियो सामने के बाद किया है। राउत ने लिखा है कि चार मंत्री जरूर घर जाएंगे, महाराष्ट्र में जल्द ही तेजी से विकास शुरू होगा। संजय राउत ने लिखा है मैं दिल्ली में हूं, फडणवीस की कैबिनेट रमी खेल रही है। चार मंत्री निश्चित रूप से घर जा रहे हैं। पांचवां भी मुश्किल में है। शिंदे-अजित पवार और अमित शाह ने फैसला ले लिया है। राउत ने अपनी पोस्ट में माणिकराव कोकाटे का वीडियो भी साझा किया है। चार मंत्री कौन हो सकते हैं इसको लेकर राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है।

शिरसाट के बाद कोकाटे बनी मुसीबत
माणिकराव कोकाटे के ताजा वीडियो ने महायुति सरकार के लिए शर्मिंदगी खड़ी की है। फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के बाद धनंजय मुंडे को पहले ही इस्तीफा हो चुका है। उनकी जगह पर छगन भुजबल की कैबिनेट में एंट्री हुई थी। माणिकराव कोकाटे से पहले शिवसेना खेमे से मंत्री संजय शिरसाट विवाद में आए थे। उन्हें आयकर विभाग ने नोटिस दिया हुआ है। ताजा प्रकरण ने एक बार फिर से महायुति के लिए मुश्किल खड़ी की है। रोहित पवार ने बेहद सधा हुआ तंज कसा था। उन्होंने लिखा था कि कृषि मंत्री रमी खेल रहे हैं क्या उनके पास कोई काम नहीं बचा है। आगे उन्होंने कहा था कि रोहित पवार ने कहा है कि सत्तारूढ़ एनसीपी गुट भाजपा से पूछे बिना कुछ नहीं कर सकता। चूंकि भाजपा ही फैसले ले रही है, एनसीपी मंत्रियों के पास कोई काम नहीं बचा है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button