उत्तरप्रदेश

एक ही घर के आंगन से उठीं चार अर्थियां, मिट्टी की ढहान में दबे 10 लोग, 3 महिलाओं समेत 4 की मौत, दो की हालत गंभीर

आगरा: यूपी में आगरा के फतेहपुर सीकरी के पास राजस्थान बार्डर के एक गांव में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां खनन के दौरान मिट्टी की ढाय गिरने से 10 लोग उसके नीचे दब गए। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद से गांव में हाहाकार मचा हुआ है। 

तफ्सील से जानें पूरा घटनाक्रम 
जानकारी के अनुसार, आगरा के फतेहपुर सीकरी से सटी राजस्थान के भरतपुर जिले की सीमा पर गहनौली थाना क्षेत्र के ग्राम दौलत गढ़ के पास चंबल प्रोजेक्ट की पाइप लाइन डालने के लिए गड्ढा खोदा गया था। उसी गड्ढे से पीली मिट्टी खोदने के लिए फतेहपुर सीकरी के गांव उत्तू के रहने वाले एक परिवार के दस महिला-पुरुष रविवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे आए थे। यह लोग 10 फीट गहरे गड्ढे में नीचे उतर कर मिट्टी खोद रहे थे रहे थे। तभी मिट्टी की ढाय भरभरा कर इनपर आ गिरी। टनों मिट्टी गिरने से सभी इसके नीचे दब गए। 

SDRF टीम ने तुरंत शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन 
घटना की जानकारी पर भरतपुर प्रशासन और पुलिस के अलावा फतेहपुर सीकरी से एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम तुरंत बचाव कार्य में जुट गई। साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी अपना योगदान देने आ गए। जिसके बाद बमुश्किल मिट्टी में दबे 6 लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। 

घर पहुंचीं एक साथ चार लाशें 
बता दें कि मृतकों की पहचान अनुकूल (22), योगेश कुमारी (25), विनोद देवी (55) और विमला देवी (45) के तौर पर हुई है। वहीं, दिनेश (38) पुत्र नाहर सिंह और जयश्री (50) पत्नी विजेंद्र घायल हैं। सभी मृतक आगरा के फतेहपुर सीकरी के रहने वाले हैं। एक साथ 4 शव जब घर पहुंचे तो गाव में हाहाकार मच गया। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button