छत्तीसगढ़

पति-पत्नी के साथ 20 लाख के 4 ईनामी माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा। जिले में पति-पत्नी के साथ 20 लाख के चार ईनामी माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पित माओवादी दंपती पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 8-8 लाख रुपए, उत्तर सब जोनल ब्यूरो में सक्रिय राजनीतिक टीम की सदस्य पर 3 लाख रुपए और जगरगुण्डा एरिया कमेटी में सक्रिय पूवर्ती आरपीसी केएएमएस (क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन) अध्यक्ष पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया है.

इसके बाद लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत 22 सितंबर को पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप (भापुसे), पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय (भापुसे), एएसपी स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) एवं एएसपी दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन (रापुसे) के समक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किए. माओवादियों को आत्मसमर्पण कराने में डीआरजी एवं बस्तर फाईटर्स दन्तेवाड़ा का विशेष योगदान रहा. आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत् 25-25 हजार रुपए की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी. समाज में पुनर्वासित करने के लिये प्रोत्साहन-आधारित दृष्टिकोण अपनाते हुए व्यावसायिक प्रशिक्षण और आवास की सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button