छत्तीसगढ़

युवती का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में किया वायरल, NSUI का पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गिरफ्तार

कांकेर। नशे में धुत परिचित युवती का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने पर कांकेर पुलिस ने आरोपी एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चमन साहू को गिरफ्तार किया है. पीड़िता ने 3 मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. 

पीड़ित युवती ने 3 मार्च को कांकेर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 2014-15 में गोविन्दपुर निवासी आरोपी चमन साहू से जान-पहचान हुई थी, इसके बाद घर में भी आना-जाना शुरू हो गया था. वर्ष 2021-22 में एक दिन शहर के होटल में पार्टी में पीड़िता, आरोपी और अन्य दोस्त भी शामिल हुए थे. पार्टी के बाद अन्य दोस्तों के चले जाने के बाद पीड़िता और आरोपी रह गए थे.

इस दौरान आरोपी ने पीड़िता की नशे की हालत में उसकी मर्जी और जानकारी के बिना अश्लील वीडियो बना लिया. बाद में पीड़िता को वीडियो दिखाया. इस पर पीड़िता ने उसे वीडियो डिलिट करने बोला. इस पर आरोपी चमन साहू ने वीडियो डिलिट करने का नाटक किया, लेकिन डिलिट नहीं किया, और बाद में उस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button