मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री निवास पहुंचे पूर्व सीएम , सीएम के साथ इन योजनाओं को लेकर की चर्चा

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज मंगलवार शाम सीएम हाउस पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। सीएम ने शिवराज सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुलाकात के दौरान सीएम और पूर्व सीएम के बीच प्रदेश के विकास से संबंधित योजनाओं पर चर्चा की।



