छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय चुनाव, पूर्व CM बघेल ने बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन पर साधा निशाना, कहा- ‘छीनकर तो बंदर भी पेड़ पर चढ़ जाता है’

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने आधिकारिक अकॉउंट से एक पोस्ट जारी कर बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन पर तीखा हमला बोला है।

प्रदेशभर में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन रद्द होने को लेकर भूपेश बघेल ने नितिन नबीन पर निशाना साधते हुए उनकी भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए तंज कसते हुए लिखा— “मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के एक प्रवक्ता बिहार से आए हैं, उनका नाम नितिन नबीन है। आजकल गलियों में चुनौती देते घूम रहे हैं। किसी को भी चुनौती दे देते हैं। प्रवक्ता महोदय से कहना चाहूँगा कि धनबल और प्रशासनबल से नामांकन रद्द और निर्विरोध कब्जाने की बजाय चुनाव होने दें और तब बात कीजिएगा। छीनकर तो बंदर भी पेड़ पर चढ़ जाता है। जहां तक मेरी हिम्मत की बात है, तो यह अपने दल के नेताओं से पूछ लीजिएगा।”

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button