छत्तीसगढ़

पूर्व CM बघेल ने साय सरकार पर लगाया आरोप, कहा-राज्य में मलेरिया और डायरिया से लगातार हो रही लोगों की मौत, वास्तविक आकड़ा छुपा रही सरकार 

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साय सरकार पर लगाया आरोप लगाया और कहा कि राज्य में मलेरिया और डायरिया से लगातारलोगों की मौत हो रही है. लेकिन राज्य सरकार वास्तविक आकड़ा छुपा रही है. उन्होंने मलेरिया और डायरिया से कवर्धा जिले में 5 बैगा आदिवासियों की मौत को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है और कहा कि राज्य में सही इलाज के अभाव में मलेरिया और डायरिया से लगातार लोगों की मौत हो रही है, जो सरकार के लिए शर्म की बात है.

सरकार मरीजों के वास्तविक आंकड़े छुपाने में लगी हुई है. पूर्व सीएम ने आगे कहा कि बस्तर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत हो गई, इससे पहले बीते 5 साल के दौरान मलेरिया से कभी मौत नहीं हुई थी. ये सरकार सिर्फ वसूली करने में लगी हुई है.

राजधानी में गोली कांड को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार आने के बाद राजधानी में चार बार गोली चल गई है. चाकूबाजी तो आए दिन हो रही है. सरकार से कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रही, पूरे राज्य में भयावह स्थिति है. बीजेपी के शासन में छत्तीसगढ़ ‘अपराध गढ़’ के रूप में परिवर्तित हो रहा है.

देशभर में हुए उपचुनाव के नतीजे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस तरह के चुनाव में भाजपा पूरी तरीके से पिछड़ जाती है. उपचुनाव में 13 में से 2 सीट बीजेपी की जीत हुई है, इससे साफ़ है की मोदी की गारंटी को जनता ने अस्वीकार कर दिया है. बीजेपी का जन आधार खिसक रहा है. सीएम भूपेश ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बड़े चुनाव होते हैं तब ईवीएम का खेल होता होगा, लेकिन जब उपचुनाव होते हैं तो भाजपा के खिलाफ फैसला आते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी का गुजरात को दुनिया का वित्तीय ताक़त बनाने वाले बयान पर पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि स्टेट लीडरशिप नहीं चाहती मोदी उनके राज्य में आये. मिज़ोरम ने कहा यहां आने की आवश्यकता नहीं है, महाराष्ट्र में जितनी भी जगह वह गए हार गये. पूर्व सीएम ने कहा कि उद्धव जी कह रहे थे महाराष्ट्र का उद्योग गुजरात ले गए है. मोदी से लोग उब चुके हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button