छत्तीसगढ़
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा- बृजमोहन के बाद रमन सिंह भी खो

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब डॉ. रमन सिंह को भी खो कर दिया है.
पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार में उथल-पुथल की स्थिति है. सरकार से 4 मंत्रियों को हटाए जाने की चर्चा है. इनकी जगह पर अजय चंद्राकर, अमर अग्रवाल, धरम लाल कौशिक, राजेश मूणत जैसे कई बड़े नेता मंत्री बनने के लिए जोर लगा रहे हैं. यही नहीं विधानसभा उपाध्यक्ष का पद भी खाली पड़ा है.



