छत्तीसगढ़

अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क किनारे मृत मिला तेंदुए शावक का वन अमले ने किया अंतिम संस्कार

 गरियाबंद. अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत तेंदुए के शावक का डीएफओ की मौजूदगी में आज अंतिम संस्कार किया गया. बताया जाता है कि लगभग डेढ़ साल का सावक के सिर में गंभीर चोट के निशान थे.

बता दें कि गरियाबंद के छुरा फॉरेस्ट रेंज में आज गोनबेरा जंगल के तेंदुए का शावक सड़क किनारे मृत अवस्था में मिला. शावक की मौत से वन अमला भी हरकत में आया. डीएफओ लक्ष्मण सिंह मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया. परिस्थिति जन्य साक्ष्य के आधार पर डीएफओ ने कहा कि लगभग डेढ़ साल का सावक है. सिर में गंभीर चोट के निशान है. अनुमान है कि किसी वाहन ने टक्कर मार दी होगी. पीएम रिपोर्ट के बाद असली कारण पता चल सकेगा.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button