छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में वन अमले ने ग्रामीणों से मांगी डेढ़ लाख की रिश्वत, कलेक्टर, डीएफओ और थाना प्रभारी को ज्ञापन

 बलरामपुर।  जब्त ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में वनरक्षक ट्रैक्टर छोड़ने के लिए वन अमले ने ग्रामीणों से मांगी डेढ़ लाख की रिश्वत मांगी. इस रकम के लेन-देन का वीडियो वायरल हो रहा है, मामले में ग्रामीणों ने कलेक्टर, डीएफओ और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है.

मामला राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ओकरा बीट का है. अमदरी वन भूमि पर ट्रैक्टर से जुताई करते समय वन विभाग की टीम ने वाहन को जब्त किया था. वन अमले ने ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख रुपए की मांग की थी, जिसके बाद 60 हजार रुपए में सौदा तय हुआ था. पैसों के लेन-देन के दौरान ग्रामीणों ने चुपके से वीडियो बना लिया. मामले में ग्रामीण ने कलेक्टर, डीएफओ और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है.

मामले में वनपरिक्षेत्रिकारी महाजन साहू ने बताया कि शिकायत के आधार पर एसडीओ फारेस्ट द्वारा जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टियां मामला प्रायोजित प्रतीत हो रहा है. जाँच के बाद ही निष्कर्ष निकाला जा सकता है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button