छत्तीसगढ़

वन विभाग ने बिना डॉक्टर के भेज दी टीम, 12 घंटे बाद भी शेर पकड़ से बाहर, किसान पर हमले के बाद से गांवों में दहशत ग्रामीण चिंतित

तखतपुर। किसान पर हमले के 12 घंटे बाद भी वन विभाग शेर का रेस्क्यू नहीं कर पाया है. रेस्क्यू टीम की सुसत रवैया के चलते और टीम में डॉक्टर नहीं होने से अभी तक शेर काे नहीं पकड़ा जा सका है. इधर घटना के बाद से आसपास के कई गांव के ग्रामीण दहशत में हैं. अपनी और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं.

शेर का रेस्क्यू नहीं हो पाने से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है. मौके पर डीएफओ सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद हैं. बता दें कि तखतपुर थाना क्षेत्र के गाड़ाघाट में किसान शिव कुमार जायसवाल धान की फसल की रखवाली करने खेत गया था. इस दौरान शेर ने उस पर हमला कर दिया.

हमले से बेहोश हुआ किसान होश में आने पर परिजनों को फोन के जरिए शेर के हमले की जानकारी दी. शेर के पंजे और दांत से किसान के सिर, कंधे और हाथ में गंभीर चोट आई है, उन्हें उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है. जानकारों का कहना है कि तखतपुर सर्कल से लगे जंगलों में लगातार पेड़ों की अवैध कटाई हो रही. इसकी वजह से जंगली जानवर खाने-पीने की तलाश में गांव की ओर रुख कर रहे हैं, जिसकी वजह से इंसानों से उनकी भिड़ंत हो जा रही है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button