व्यापार

विदेशी मुद्रा भंडार 6.4 अरब डॉलर बढ़कर 642.5 अरब डाॅलर पर

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण और विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में जबरदस्त बढोतरी होने से 15 मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6.4 अरब डॉलर बढ़कर लगातार चौथे सप्ताह चढ़ता हुआ 642.5 अरब डाॅलर पर पहुंच गया। इसी तरह इसके पिछले सपताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10.5 अरब डॉलर बढ़कर लगातार तीसरे सप्ताह बढ़ता हुआ 636.1 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 15 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 6.03 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 568.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 42.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 51.14 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 6.5 करोड़ डॉलर की बढ़त हुई और यह बढ़कर 18.3 अरब डॉलर हो गया। वहीं, इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 12.9 करोड़ डॉलर कम होकर 4.7 अरब डॉलर पर आ गया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button