व्यापार

विदेशी मुद्रा भंडार 59.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 616.7 अरब डॉलर पर


मुंबई।
 विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में बढ़ोतरी होने से 26 जनवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 59.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 616.7 अरब डॉलर हो गया। वहीं, इसके पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 2.8 अरब डॉलर गिरकर 616.1 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 26 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 28.9 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 546.1 अरब डॉलर पर पहुंच गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 26.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 47.5 अरब डॉलर रह गया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button