खेल

ट्वेंटी-20 रैंकिंग में दीप्ति पहली बार नंबर वन, मंधाना से छिनी बादशाहत

एजेंसियां— दुबई

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने मंगलवार को ताजा रैंकिंग जारी की है। टीम इंडिया की हरफनमौला दीप्ति शर्मा अपने करियर में पहली बार नंबर-1 का स्थान हासिल करने में कामयाब रही। दीप्ति शर्मा ने आईसीसी टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में बाजी मारी है। वहीं, ताजा रैंकिंग में टीम इंडिया की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना को नुकसान हुआ है। उनके सिर से नंबर-1 वनडे बैटर का ताज छिन गया है। साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वाड्ट ने हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर स्मृति मंधाना से गद्दी छीनी है। लौरा वोल्वाड्ट भी अपने करियर में पहली बार नंबर-1 रैंकिंग हासिल करने में कामयाब रही है। श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 में 28 साल की दीप्ति ने भले ही एक विकेट लिया हो, मगर इस परफॉर्मेंस के दम पर वह पांच रेटिंग प्वाइंट हासिल करने में कामयाब रही और ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड को पछाड़ नंबर-1 का स्थान हासिल करने में कामयाब रही।

दीप्ति के खाते में अब 737 रेटिंग है, वहीं एनाबेल 736 के साथ दूसरे पायदान पर है। भारत की अरुंधति रेड्डी (पांच स्थान ऊपर चढक़र 36वें स्थान पर) ने भी श्रीलंका मैच के बाद टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में बढ़त हासिल की है, जबकि स्टार बैटर जेमिमा रोड्रिग्स टी-20 बल्लेबाजों की लेटेस्ट लिस्ट पांच पायदान की छलांग लगाकर नौवें स्थान पर पहुंच गई हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button