मध्यप्रदेश

एक साल से था अफेयर, प्यार में हदें की पार! स्टूडेंट ने शादी से किया इनकार तो टीचर ने मौत को लगा लिया गले

खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक अतिथि शिक्षिका और छात्र के बीच प्रेम प्रसंग के चलते शिक्षिका ने आत्महत्या कर ली। शिक्षिका का शव उसके घर में लटका मिला है। घटना की वजह फिलहाल छात्र द्वारा शादी से इनकार करने की बात सामने आ रही है फिलहाल पुलिस छात्र से पूछताछ कर रही हैं।

घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। नर्मदानगर थाना क्षेत्र के पुनासा में आईटीआई कॉलेज की 24 वर्षीय अतिथि शिक्षिका का शव शुक्रवार को फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसकी पहचान रीवा निवासी प्रिया यादव के रूप में हुई है। घटना के वक्त प्रेमी स्टूडेंट भी कमरे में मौजूद था। उसी ने फंदे से उतारकर टीचर को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की पूछताछ में छात्र सपन यादव (24) ने बताया कि टीचर प्रिया से उसका पिछले एक साल से अफेयर चल रहा था। दोनों सजातीय थे और परिवार भी रिश्ते से वाकिफ थे। शुक्रवार सुबह प्रिया ने शादी की बात कही। इस पर सपन ने कहा कि वह पहले अपने पैरों पर खड़ा हो जाए, कोई काम-धंधा देख ले, फिर शादी करेंगे। इसी बात पर शिक्षिका नाराज हो गईं और मोबाइल फोन तोड़ दिया। इसके बाद वह दूसरे कमरे में चली गईं। करीब 15 मिनट बाद जब वह बाहर नहीं आईं तो देखा कि वह पंखे से फंदा लगाकर लटकी हुई है। आसपास के लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल ले गया।

पुलिस कर रही है पूछताछ

पुलिस ने सपन यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। सपन ने पुलिस को बताया कि वह आईटीआई कॉलेज में मैकेनिकल ब्रांच के सेकेंड ईयर का छात्र है। कुछ समय पहले पीलिया के कारण बीमार था और गांव चला गया था। गुरुवार को शिक्षिका के बुलाने पर पुनासा आया और उसके कमरे में ही रुका था। इस बीच शादी की बात को लेकर वह नाराज हो गई और गलत कदम उठा लिया है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया हैं। जांच उपरांत ही मौत के कारण का पता लग पाएगा।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button