राष्ट्रीय

खाना बना दिया है गौरव खा लेना…घर लौटा पति तो इस हालत में मिली पत्नी की लाश

गाजियाबाद : गाजियाबाद के वसुंधरा में 29 वर्षीय शिक्षिका अन्विता शर्मा की आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिसने दहेज उत्पीड़न और वैवाहिक शोषण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अन्विता ने 16 मार्च को फांसी लगाकर जान दे दी,  पिता को मिले सुसाइड नोट में इस दुखद घटना के पीछे की वजह को भी उजागर किया। नोट में अन्विता ने अपने पति गौरव कौशिक के बारे में लिखा, “इस आदमी ने मेरी नौकरी से शादी की थी, मुझसे नहीं।” गौरव कौशिकएक निजी अस्पताल में डॉक्टर है। पुलिस ने गौरव और उसके पिता सुरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सास मंजू शर्मा की तलाश जारी है।

सुसाइड नोट से हुआ बड़ा खुलासा
अन्विता शर्मा ने अपने पिता को भेजे मैसेज में अपने जीवन के संघर्षों को बयान किया था। मेरे पति के लिए मैंने सब किया, लेकिन हमेशा मुझमें ही कमी निकाली गई। हर लड़ाई में दोष मुझ पर ही आता, पूरा घर ताने मारता। इसके बाद मृतका ने लिखा, खाना बना दिया है गौरव कौशिक खा लेना।  इस आदमी ने मेरी नौकरी से शादी की थी मुझसे नहीं। मम्मी-पापा मेरे बच्चे का ख्याल रखना, सभी दोस्तों और परिचितों से माफी।

पति और ससुर गिरफ्तार, सास फरार
पुलिस ने पति गौरव कौशिक और ससुर सुरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। सास मंजू शर्मा फरार है, और उसकी तलाश जारी है। अन्विता के पिता अनिल शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि: शादी में 26 लाख रुपये खर्च किए गए थे, साथ ही एक कार भी दहेज में दी गई थी।  इसके बावजूद, ससुराल वाले और अधिक दहेज की मांग कर रहे थे।   अन्विता की चेकबुक और डेबिट कार्ड तक उसके पति और ससुरालवालों ने जब्त कर रखे थे। पुलिस ने इस मामले में दहेज हत्या (304B) और आत्महत्या के लिए उकसाने (306) की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।  

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button