छत्तीसगढ़

यातायात जागरूकता अंतर्गत बाइक रैली को दिखाई झण्डी यातायात नियमों का पालन करने और जागरूक रहने की अपील की


रायपुर, 27 जनवरी 2024

कोरबा में आज 35वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत बाइक रैली के माध्यम से आमनागरिको को यातायात नियमों का सड़क पर पालन करने जागरूक किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और उन्होंने बाइक जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने रैली को सम्बोधित करते हुए सड़क पर वाहन चलाने के दौरान यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि हमारा जीवन अनमोल है और सड़क पर नियमों की अनदेखी कर के हम अपनी जिंदगी को खतरे में नहीं डाले। जीवन का सुरक्षा हमसे और हमारे परिवार से जुड़ा है। हमें बहुत तेज गति से वाहन चलाने और शराब पीकर वाहन चलाने से बचना चाहिए। उन्होंने सड़क पर सावधानी के साथ वाहन चलाने और दूसरे के लापरवाही से बचने के लिए खुद को सतर्क रहने की बात भी कही।


     मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने सीएसईबी फुटबॉल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि यातायात नियमों का पालन करेंगे तो किसी भी जांच से डरने और जुर्माना देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। पुलिस और प्रशासन आम नागरिकों के लिए है। यातायात नियमों को तोड़ेंगे तो कार्यवाही होगी, जुर्माना देना पड़ेगा, इसलिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करिए और नियमों का पालन करिए। दुपहिया चलाते हुए हेलमेट अवश्य लगाए। 
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र शुक्ला ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान हेलमेट का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम स्थल पर यातायात सुरक्षा को लेकर सेल्फी जोन भी बनाया गया था। जिसमे मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने सेल्फी भी ली। कार्यक्रम में डीएफओ कोरबा श्री अरविंद पीएम भी उपस्थित थे। सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत बाइक रैली कोरबा के प्रमुख मार्गों से होते हुए आमनागरिको को जागरूक करते हुए घण्टाघर चौक पर समाप्त हुई।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button