दुनिया की पांच सबसे महंगी मछलियां, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Most Expensive Fish in the World: सबसे महंगी मछली की बात की जाए तो, सबसे पहला नाम ब्लूफिन टूना का है। मछली का आकार टूना प्रजाति की मछलियों में सबसे बड़ा होता है और यह बहुत तेज तैरती हैं।
दुनिया में मांसाहारी खाना खाने वालों की कोई कमी नहीं है। मांसाहारी खाना खाने वाले लोगों के भोजन में मछली भी शामिल होती है। भारत के कुछ इलाकों में लोग सबसे ज्यादा मछली खाना पंसद करते हैं। खासकर तटीय इलाकों में तो ज्यादा लोगों का मुख्य भोजन मछली होती है। आज हम आपको अपनी इस खबर में दुनिया की सबसे महंगी मछलियों के बारे में बताएंगे।
ब्लूफिन टूना
सबसे महंगी मछली की बात की जाए तो, सबसे पहला नाम ब्लूफिन टूना का है। मछली का आकार टूना प्रजाति की मछलियों में सबसे बड़ा होता है और यह बहुत तेज तैरती हैं। विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुकी यह मछली पंडुब्बी से निकलने वाले टॉर्पीडो हथियार की तरह होती है। इस आकार की वजह से यह समुद्र में लंबी दूरी तक तेज रफ्तार में तैर सकती है। इस मछली की कीमत 5000 डॉलर प्रति पाउंड (4 लाख 20 हजार रुपये) तक होती है। यह बेहद स्वादिष्ट मछली है।
अमेरिकन ग्लास ईल मछली
अमेरिका के उत्तर पूर्वीय तटों में यह मछली नॉर्थ पाई जाती है। यह भी विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी है। दुनिया की दूसरी सबसे महंगी मछली है। यह मछली एक सांप की तरह दिखती है। इस मछली की कीमत 3000 डॉलर प्रति पाउंड यानी 2,52,181 रुपये तक होती है।



