जरा हट के

भारत के पांच खूबसूरत रेलवे स्टेशन, इनके आगे बड़े-बड़े महल भी हो जाएंगे फेल

Indian Railways: भारतीय रेलवे (Indian Railways) एशिया का दूसरा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। भारत में रेलवे स्टेशनों की कुल संख्या करीब आठ हजार है। इनमें कई रेलवे स्टेशन (Railway Station) अलग-अलग वजहों से प्रसिद्ध हैं। भारत के कुछ रेलवे स्टेशन सिर्फ यात्रा के लिए नहीं, बल्कि अपने शाही अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। आज हम आपको अपनी इस खबर में भारत के पांच खूबसूरत रेलवे स्टेशन के बारे में बताएंगे, जिनके आगे बड़े-बड़े महल भी फेल हैं। 

मैसूर रेलवे स्टेशन (Mysore Junction railway station)

कर्नाटक में स्थित मैसूर रेलने स्टेशन को यात्रा के अलावा उसकी खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। इस स्टेशन को सफेद रंग से रंगा गया है। रात में जब इस पर लगी लाइटें जलती हैं, यह किसी महल की तरह तमकता है। यह राजसी लुक और मैसूर महल से प्रेरित है। 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) रेलवे स्टेशन भी बेहद खूबसूरत है। इस स्टेशन को विक्टोरियन गोथिक शैली में डिजाइन किया गया है।  सीएसएमटी को पहले विक्टोरिया टर्मिनस के नाम से जाना जाता थ। इसे 2004 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त हुई थी। इस स्टेशन को ब्रिटिश वास्तुकार एफडब्ल्यू स्टीवंस द्वारा डिजाइन किया गया था। 

हावड़ा जंक्शन (Howrah Juction)

पश्चिम बंगाल के कोलकात में स्थित हावड़ा रेलवे स्टेशन भी अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हावड़ा जंक्शन औपनिवेशक काल की भव्यता को प्रदर्शित करता है। 

चेन्नई रेलवे स्टेशन ( Chennai Central Railway Station) 

तमिलनाडु में स्थित चेन्नई रेलवे स्टेशन का निर्माण लाल ईटों से किया गया है, जो एक खूबसूरत भवन की तरह दिखता है। चेन्नई रेलवे स्टेशन को कई बार फिल्मों और गानों में दिखाया जा चुका है। 

जैसलमेर रेलवे स्टेशन (Jaisalmer Railway Station) 

राजस्थान में स्थित जैसलमेर रेलवे स्टेशन एक पर्यटन स्थल की तरह दिखता है। राजस्थान की हवेलियों से यह प्रेरित है और देखने में किसी महल की तरह लगता है। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button