छत्तीसगढ़

आईईडी लगाते महिला नक्सली समेत पांच गिरफ्तार,

दंतेवाड़ा : सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी लगाने की घटना में शामिल 02 महिला सहित 05 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं. ये सभी आईईडी लगाने के लिए रेकी कर रहे थे.

बस्तर फाइटर्स और डीआरजी को मिली कामयाबी : थाना गीदम क्षेत्र में प्रतिबंधित माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की टीम के नियमित गश्त एवं चेकिंग कर रही थी. तभी 28 मार्च को मुखबिर की सूचना पर तुमनार नदी घाट के पास कुछ माओवादियों की उपस्थिति की तस्दीक करने के लिए दंतेवाड़ा DRG और बस्तर फाइटर्स की टीम रात को निकली. वापसी के दौरान सुबह नेलगोड़ा तुमनार के नदी घाट के पगडंडी के पास जैसे ही टीम पहुंची. पुलिस बल को देखकर कुछ लोग छिपने लगे. जिन्हें घेराबंदी कर मौके पर ही दो महिलाओं सहित पांच लोगों को पकड़ा गया. जिन्होंने पूछताछ करने पर बताया कि सभी आईईडी लगाने के लिए रेकी कर रहे थे.

1.कुमारी रमशिला ओयाम उम्र 22 वर्ष निवासी बोडगा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर

2.कुमारी कोल्लो ओयाम उम्र 27 वर्ष निवासी बोडगा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर

3. रामू ओयाम उम्र 38 वर्ष निवासी बोडगा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर

4.बुधरु ओयाम उम्र 28 वर्ष निवासी बोडगा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर

5.लखमू ओयाम उम्र 45 वर्ष निवासी बोडगा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर

सभी नक्सली संगठन में थे सक्रिय : ये सभी नक्सली संगठन में सक्रिय सदस्य के रूप में काम कर रहे थे. आरोपियों के कब्जे से प्रेशर कुकर बम, वायर, बैटरी, पटाखा, माचिस, सबल, फावड़ा सामग्री बरामद की गई. आरोपियों ने बताया कि सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईडी लगाने के लिए उपयुक्त स्थान की रेकी कर रहे थे.पुलिस टीम को आता देख मौके से भागने की कोशिश की लेकिन घेराबंदी करके इन्हें पकड़ लिया गया. 29 मार्च को दोनों महिला सहित 5 माओवादी सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया है.

आपको बता दें कि दन्तेवाड़ा में अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के मार्गदर्शन में नक्सल विरोधी गतिविधियां चलाई जा रही हैं.अधिकारियों के निर्देश पर गोविन्द दीवान एसडीओपी बारसूर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विजय पटेल के नेतृत्व में गीदम पुलिस ने लगातार नक्सली प्रकरणों के आरोपियों के विरूद्ध गिरफ्तारी की है.

बीजापुर में आईईडी की चपेट में आई महिला : बीजापुर जिले में भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत उसपरी गांव के पास एक महिला आईडी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला के बाएं पैर की परखच्चे उड़ गए और हाथ में गंभीर चोट आई है. पुलिस अधिकारी एएसपी चंद्रकांत गॉवर्ना ने बताया कि ग्राम बोड़गा में सुबह 6 बजे सरस्वती ओयम महुआ बीनने के लिए जंगल गई थी. इन्द्रावती नदी पर ताड़ोपोट घाट पर बर्तन धोकर वापस जा रही थी. उसी दरम्यान नक्सलियों के लगाए गए आईईडी की चपेट में आ गई. महिला को उसपरी गांव से भैरमगढ़ अस्पताल लाया गया. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रिफर कर दिया गया. साल 2023-24 में भी IED की चपेट में आने से बोड़गा के 02 मासूम बच्चों की मौत हो गई थी.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button