ज्योतिषी

साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, सुबह 06:23 बजे से सूतक, क्या करें, क्या न करें, राशियों पर प्रभाव समेत सबकुछ

Chandra Grahan 2026 Live: इस साल का पहला चंद्र ग्रहण आज 3 मार्च मंगलवार को लगेगा. यह चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा को सिंह राशि, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और धृति योग में लग रहा है. यह दोपहर में 3 बजकर 20 मिनट से लगेगा और यह 3 घंटे 27 मिनट तक रहेगा. चंद्र ग्रहण के समय आसमान में ब्लड मून का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा.

चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है, इस वजह से आज के चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह में 6 बजकर 23 मिनट से प्रारंभ होकर ग्रहण के मोक्ष यानि समापन पर खत्म होता है. सूतक काल में किसी भी प्रकार के शुभ काम नहीं करते हैं, इसमें मंदिर के कपाट तक बंद कर देते हैं. आज का चंद्र ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा.

पौराणिक कथाओं के अनुसार चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण राहु और केतु की वजह से लगता है क्योंकि ये दोनों ग्रह सूर्य और चंद्रमा का ग्रास करने के लिए जाते हैं, इसकी कथा समुद्र मंथन की कथा से जुड़ी है. आज के चंद्र ग्रहण के प्रारंभ, समापन समय, सूतक काल नियम, क्या करें, क्या न करें, राशियों पर प्रभाव आदि से जुड़ी सभी जानकारी के लिए बने रहें News18 Hindi के साथ.

March 3, 202606:15 IST

Chandra Grahan 2026 Live: सूतक काल में गर्भवती महिलाएं रखें विशेष ध्यान, जानें क्या कहता है नियम

चंद्र ग्रहण लाइव: चंद्र ग्रहण का सूतक काल प्रारंभ होने से लेकर ग्रहण के समापन तक गर्भवती महिलाओं को अपना और अपने शिशु का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

  • चंद्र ग्रहण के समय में आप घर से बाहर न निकलें, ऐसी धार्मिक मान्यता है कि चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव आप और आपके शिशु पर हो सकता है.
  • इस समय में नुकीली वस्तुओं जैसे चाकू, कैंची, ब्लेड, सुई आदि का उपयोग बिल्कुल भी न करें.
  • इस समय में आपको सूतक के अन्य नियमों का भी पालन करना चाहिए.

March 3, 202606:09 IST

Chandra Grahan 2026 Live: आज सिंह राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, रहना होगा सावधान! न करें ये काम

चंद्र ग्रहण लाइव: आज का चंद्र ग्रहण सिंह राशि में लग रहा है. इस वजह से सिंह राशि के लोगों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की जरूरत है. इन पर ग्रहण का अशुभ प्रभाव होने की आशंका है.

  1. ऐसे में आप कोई ऐसा काम न करें, जिससे आपके यश और कीर्ति का हानि हो.
  2. सावधानी से वाहन चलाएं.
  3. मन को संयमित रखें.
  4. क्रोध न करें.
  5. पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण लगने से आपका मन बेचैन हो सकता है.

March 3, 202606:03 IST

Chandra Grahan 2026 Live: आज शाम सफेद नहीं, गहरा लाल दिखेगा चांद, ब्लड मून का अद्भुत नजारा

चंद्र ग्रहण लाइव: आज शाम को चंद्र ग्रहण के समय चांद सफेद नहीं गहरे लाल और नीले रंग का दिखाई देगा, इस वजह से आसमान में ब्लड मून का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा. यह दुर्लभ पूर्ण चंद्र ग्रहण देश और दुनिया के कई हिस्सों में नजर आएगा. खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया के ऊपरी हिस्से से होकर गुजरता है और उस पर ओजोन परत से आने वाले प्रकाश का प्रभाव होता है तो उस समय चांद गहरे लाल और नीले रंग का दिखाई देता है.

March 3, 202605:57 IST

Chandra Grahan 2026 Live: कब लगेगा चंद्र ग्रहण? भारत में इसके शुरू होने का समय क्या है?

चंद्र ग्रहण लाइव: आज का चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार दोपहर में 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा. इस चंद्र ग्रहण का उपच्छाया से पहला स्पर्श दोपहर में 02 बजकर 16 मिनट पर होगा. चंद्र ग्रहण के प्रच्छाया से पहला स्पर्श दोपहर में 03 बजकर 21 मिनट पर होगा. वहीं खग्रास की शुरुआत शाम को 04 बजकर 35 मिनट पर होगा.

March 3, 202605:29 IST

Chandra Grahan 2026 Live: सुबह से ही चंद्र ग्रहण का सूतक काल, कब तक रहेगा?

चंद्र ग्रहण लाइव: चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण प्रारंभ होने के समय से 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है. आज सुबह 6:23 बजे से सूतक काल प्रारंभ है. सूतक काल ग्रहण के खत्म होने के साथ ही समाप्त होता है. इस वजह से आज का स्नान, दान आदि का कार्य ग्रहण के खत्म होने पर ही होगा क्योंकि पूरे दिन सूतक का प्रभाव रहेगा. या फिर दैनिक स्नान आप सूतक काल से पूर्व कर लें.

March 3, 202605:12 IST

Chandra Grahan 2026 Live: फाल्गुन पू​र्णिमा में लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, चैत्र कृष्ण प्रतिपदा में समापन

चंद्र ग्रहण लाइव: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज लगने वाला है. आज के दिन फाल्गुन पूर्णिमा है. चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन ही लगता है. पंचांग के अनुसार फाल्गुल पूर्णिमा तिथि सुबह से लेकर शाम को 05:07 पी एम तक है. उसके बाद से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि लग जाएगी. इस तरह से यह चंद्र ग्रहण पूर्णिमा में शुरू होकर प्रतिपदा में खत्म होगा. इस बार का चंद्र ग्रहण होली में पड़ा है. इस वजह से होलिका दहन और होली का त्योहार दो दिन का हो गया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button