छत्तीसगढ़

पहले धारदार हथियार से किया ताबड़तोड़ वार फिर पत्थर से कुचला सिर, सभी आरोपी फरार

 दुर्ग। जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत देवबलोदा गांव में देर रात एक युवक की धारदार हथियार और पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने हत्या में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है.

देवबलौदा निवासी ब्रुसली की देर रात करीब 12 बजे देवबलोदा क्षेत्र में 8 से 9 युवकों ने धारदार हथियार और पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी.वारदात में शामिल सभी आरोपी अवैध कार्यों में लिप्त बताए जा रहे हैं. वहीं मृतक चिरंजीवी देवबलोदा क्षेत्र में लंबे समय से शराब, गांजा, जुआ सट्टा के कार्यों में लिप्त था. आरोपी और मृतक के बीच पुरानी रंजिश के कारण हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस के अनुसार हत्या की इस वारदात में 7 से 8 युवक शामिल हैं, आरोपी ज्यादा भी हो सकते हैं. ये हत्या के पीछे वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है.मिली जानकारी के अनुसार, देवबलोदा क्षेत्र में अवैध कार्यों में लिप्त एल चिरंजीवी उर्फ ब्रूसली (35 साल) सी केबिन के पास गांधीनगर देवबलोदा क्षेत्र में अवैध कार्य जुआ सट्टा गांजा शराब के कार्यों में लिप्त था. आरोपियों की मृतक से अवैध कार्यों को लेकर पुरानी रंजिश चली आने की चर्चा है. सभी आरोपी भी अवैध कार्यों में लिप्त बताए जाते हैं. बताया जा रहा है कि रात 9:30 बजे मृतक के साथ कुछ युवकों ने दारू पिया. मृतक का अवैध कार्य करने वाले अर्जुन गैंग के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही थी. इसी पर से अर्जुन गैंग, भीम गैंग और गोलू उर्फ दीपक गैंग पिछले दो हफ्तों से युवकों को इकट्ठा कर मौके की ताक में थे. वहीं कल रात दारू पीने के बाद मृतक जैसे ही अपने घर की ओर जाने को निकला तो आरोपियों ने मौका पाकर देवबलोदा क्षेत्र में हत्या की वारदात को अंजाम दिया.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button