राष्ट्रीय

रामलला की पहली आरती,500 सालों का सपना पूर्ण कर यूं अयोध्या से निकले मोदी

आखिरकार 500 सालों की प्रतीक्षा पूरी हो गई। राम मंदिर में बाल राम की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो गई। मुख्य यजमान पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे विधि-विधान से पूजा की और अभिजीत मुहूर्त में रामलला प्रकट हो गए। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकेंड का बेहद शुभ मुहूर्त था। 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकेंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकेंड का मुहूर्त था। सभी तरह की पूजा इसी मुहूर्त में पूरी की गई। पीएम मोदी के साथ आरएसएस चीफ मोहन भागवत, यूपी के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

पीएम  मोदी ने पूजा के बाद संबोधन भी किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में भगवान राम के आने में 500 साल का वक्त लगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं प्रभु राम से क्षमा भी मांग रहा हूं। लेकिन ये दिन ये पल अब हजारों सालों तक याद किया जाएगा।


राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद सबको नमस्कार

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद सबको नमस्कार

राम मंदिर में बाल राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधन भी दिया। इसके बाद उन्होंने देशभर से आए 7 हजार मेहमानों से मुलाकात की। उन्हें नमस्ते किया और फिर अयोध्या से लौट गए।

संतों को भी नमस्कार

संतों को भी नमस्कार

अपना भाषण पूरी करने के बाद पीएम मोदी वहां मौजूद साधु-संतों से भी मुलाकात की। पीएम मोदी के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी थीं। पीएम मोदी सभी से हालचाल भी पूछ रहे थे।

राम की शरण में दंडवत

राम की शरण में दंडवत

पीएम मोदी ने राम मंदिर के शिलान्यास के दौरान भी भगवान राम के सामने हुए थे दंडवत। इस बार राम मंदिर में मूर्ति की स्थापना के बाद पीएम मोदी साष्टांग हुए।

भाव विभोर हो भगवान राम के सामने साष्टांग हुए पीएम मोदी

भाव विभोर हो भगवान राम के सामने साष्टांग हुए पीएम मोदी

बाल राम की प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी मंदिर में साष्टांग दंडवत हुए। उन्होंने भगवान राम को प्रणाम किया। इस दौरान वो भावुक भी दिख रहे थे।

बाल राम की मनोहारी तस्वीर

बाल राम की मनोहारी तस्वीर

राम मंदिर के गर्भगृह में बाल राम की मनोहारी तस्वीर देख लीजिए। श्याम वर्ण, माथे पर टीका। स्वर्ण मुकुट। पूरे विधि-विधान से मूर्ति को मंदिर में किया गया स्थापित।

पीतांबर कपड़ों में दिखे बाल राम

पीतांबर कपड़ों में दिखे बाल राम

माथे पर मुकुट, हाथ में सोने का धनुष-बाण के साथ बाल राम पीतांबर कपड़े में दिखे। माथे पर टीका लगाया गया था। श्याम वर्ण में दिख रहे बाल राम की तस्वीरें वाकई मोहक करने वाली हैं।

आभूषणों से लकदक सजे बाल राम

आभूषणों से लकदक सजे बाल राम

आभूषणों से लक दक सजे बाल राम की की मनोहारी तस्वीर देखिए। पीएम नरेंद्र मोदी ने बतौर यजमान मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। इस दौरान आरएसएस चीफ मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

रामलला के दर्शन करिए

रामलला के दर्शन करिए

पीएम नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूजा पूरी की। पूरे विधि -विधान से गर्भगृह में बाल राम की मूर्ति को स्थापित की गई।

राम के चरणों में पीएम मोदी

राम के चरणों में पीएम मोदी

पूजा खत्म करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने भगवान राम के चरणों में शीश झुकाया। पीएम मोदी के ठीक पीछे यूपी के सीएम आदित्यनाथ थे। स्वर्ण आभूषणों से बाल राम की सजावट की गई है। शहनाई की मधुर ध्वनि के बीच बाल राम की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

रामलला के लिए हाथ में छत्र लेकर पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी हैं मुख्य यजमान

पीएम मोदी हैं मुख्य यजमान

पूजा में पीएम मोदी के बायीं तरफ आरएसएस चीफ मोहन भागवत बैठे हैं। राम मंदिर आंदोलन में आरएसएस ने काफी योगदान दिया था। आज बीजेपी और आरएसएस दोनों का ही सपना पूरा हो रहा है। कुछ देर में ही बाल राम की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो जाएगी।

प्राण प्रतिष्ठा की पूजा शुरू, बगल में बैठे हैं भागवत

प्राण प्रतिष्ठा की पूजा शुरू, बगल में बैठे हैं भागवत

राम मंदिर में आचार्य प्राण प्रतिष्ठा की पूजा शुरू कर चुकी है। बतौर मुख्य यजमान पीएम मोदी पूजा में भाग ले रहे हैं। पीएम मोदी के ठीक बगल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत बैठे हुए हैं।

चांदी की छत्र लेकर पहुंचे पीएम मोदी

चांदी की छत्र लेकर पहुंचे पीएम मोदी

जब पीएम मोदी राम मंदिर में पहुंचे तो उनके हाथ में चांदी की छत्र थी। सुनहरे कपड़े पहने पीएम मोदी के माथे पर लाल टीका लगा था। हाथ में लाल रंग की चुनरी भी थी।

राम मंदिर में प्रवेश करते पीएम मोदी

राम मंदिर में प्रवेश करते पीएम मोदी

राम मंदिर की सीढ़ियों पर चढ़ने पीएम मोदी। इस तस्वीर में मंदिर की भव्यता को आप देख सकते हैं। पीएम मंदिर बाल राम की प्राण प्रतिष्ठा में कर चुके हैं।

बाल राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पहुंचे पीएम मोदी

बाल राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी सुनहरे रंग के धोती-कुर्ता पहनकर राम मंदिर पहुंच गए हैं। वो बाल राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजा शुरू कर चुके हैं। पीएम मोदी के हाथ में छत्र है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकेंड का बेहद शुभ मुहूर्त है। 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकेंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकेंड पर पीएम मोदी प्राण प्रतिष्ठा पूजा पूरी कर लेंगे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button