छत्तीसगढ़

दिनदहाड़े कोयला कारोबारी के ऑफिस में फायरिंग, कांग्रेस ने कानून व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा, बीजेपी का पलटवार, घटना को अयोध्या से जोड़ना दुर्भाग्यजनक

 रायपुर। तेलीबांधा थाना अंतर्गत पचपेड़ीनाका से तेलीबांधा के बीच सर्विस रोड में एक कोयला कारोबारी के ऑफिस के सामने शनिवार को राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी हुई है. वारदात को पल्सर बाइक सवार दो युवकों ने अंजाम दिया है. इस गोलीकांड के बाद से एक बार फिर से कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है. छत्तीसगढ़ में सरकार नाम की चीज नहीं रह गई है. प्रदेश के गृहमंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए. प्रदेश की पूरी सरकार प्रदेश को राम भरोसे छोड़कर अयोध्या गई हुई है. वहीं कांग्रेस के इस हमले पर भाजपा ने भी पलटवार किया है.

कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कोयला कारोबारी के दफ्तर और उनकी कार में हुई फायरिंग को प्रदेश सरकार की नाकामी बताते हुए कहा कि पूर्व में गिरोह के सदस्य जब पकड़े गए थे तब ईमेल के माध्यम से धमकी दी गई थी कि कोयला कारोबारी और बिल्डरों को शिकार बनाया जाएगा. उसके बावजूद शासन प्रशासन के खुफिया तंत्र की नाकामी के कारण आज दिनदहाड़े शूटर आए और कारोबारी के दफ्तर और उसकी कार में गोलीबारी करके भाग गए.

उन्होंने कहा कि हमने बनाया है हम ही सवारेंगे और सुशासन का दावा करके आई भाजपा सरकार पूरे प्रदेश में कुशासन की प्रतीक बन गई है. राजधानी ही नहीं पूरा प्रदेश असुरक्षित हो गया है. कोई दिन ऐसा नहीं है जब हत्या ,हत्या का प्रयास, बलात्कार ,लूट ,डकैती नहीं हो रही हो. सरकार केवल भ्रमित करने का काम कर रही है और मूल मुद्दों से भाग रही है. कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर कल ही कांग्रेस ने विधानसभा घेराव की घोषणा की है. आज की यह वारदात व्यापार उद्योग जगत के साथ पूरे नागरिकों के दहला गई है. प्रदेश की जनता, शहर की जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है. प्रदेश के गृहमंत्री को पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए. जिस तरह पूरी सरकार प्रदेश को राम भरोंसे छोड़कर चल रही है उससे प्रदेश की जनता में भारी आक्रोश है.

गोलीकांड मामले में कांग्रेस के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि घटना कोई भी हो किसी भी सरकार के लिए चिंता का विषय जरूर होती है. रायपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैदी के साथ इस मामले की जांच कर रही है. जल्द जो भी आरोपी होगा वो पुलिस के गिरफ्त में होगा. लेकिन सोचने वाली बात यह है कि अयोध्या के मामले से इसे जोड़ना बहुत दुर्भाग्यजनक बात है. कांग्रेस पार्टी का ये चरित्र रामद्रोह के चरित्र को प्रदर्शित करता है. एक आस्था और एक घटना का विषय है. इस विषय को सरकार से जोड़कर देखना पूरी तरीके से कांग्रेस की हताशा के विषय को दिखाता है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button