छत्तीसगढ़

 देसी कट्टा ट्राई करते हुआ फायर, दोस्त घायल, युवक गिरफ्तार

रायपुर। जिले में एक युवक की ओर से देसी कट्टा ट्राई करते फायर होने से उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने कट्टे के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया है. मामला उरला थाना क्षेत्र का है.

दरअसल, गुरुवार रात उरला निवासी पीड़ित की बहन ने उरला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कल रात करीब 10:30 बजे उसके भाई 19 वर्षीय रवि गुप्ता ने फोन कर बताया कि उसे चोट लगी है और वह उपचार कराने के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती है. इस पर प्रार्थिया अस्पताल जाकर अपने भाई से चोट लगने के संबंध में पूछताछ की तो प्रार्थिया के भाई रवि ने बताया कि वह रात करीब 8:30 बजे काम करने अपने एक्टिवा से जा रहा था तो रास्ते में उसका दोस्त मोहित साहू मिला. फिर वो भी उसके साथ एक्टिवा में पीछे बैठ गया. दोनों उरला स्थित एक निजी फैक्ट्री में काम करते हैं. इस दौरान मोहित ने रवि को बताया कि वह सिवान बिहार से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर आया है, जिसे वह चलाकर टेस्ट करना चाहता है. 
 
उसने बताया कि, रात 9:30 बजे बृज ट्रेक एण्ड टाॅवर कंपनी सरोरा रोड पास पहुंचकर मोहित ने टेस्ट करने के लिए कट्टा रवि को दे दिया. रवि के फायर करने पर कट्टा नहीं चला. फिर मोहित ने कट्टे से फायर किया तो गोली रवि के दाहिने कूल्हे में लग गई. इससे रवि घायल हो गया. फिर मोहित ने रवि को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. इस शिकायत के बाद पुलिस ने 19 वर्षीय मोहित साहू, बिहार निवासी के विरुद्ध उरला थाने में धारा 308 भादवि. 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया. साथ ही आरोपी के कब्जे से 1 देसी कट्टा, 6 नग जिंदा कारतूस और 1 खाली खोखा जब्त कर लिया है. 

पूछताछ में आरोपी मोहित साहू ने बताया कि कट्टा और कारतूस को सिवान बिहार से वह खरीद कर लाया था. आरोपी मोहित 2022 में उरला थाना क्षेत्र में लूट के प्रकरण में जेल जा चुका है. 
Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button