छत्तीसगढ़

राजभवन के पास सरकारी वाहन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजभवन के सामने एक सरकारी वाहन में अचानक आग लग गई है. ये आग कैसे लगी अब तक इसका पता नहीं चला है लेकिन आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई.

बता दें कि राजभवन के मुख्य गेट से कुछ ही दूरी पर खड़ी सरकारी वाहन क्रमांक CG 02 7758 में अचानक आग लग गई. चुकी मामला राजभवन के करीब था इसलिए वहां मौजूद अधिकारियों में अफरा तफरी मच गई. आनन फानन में फायर ब्रिगेड को टीम को मौके पर बुलाया गया जहां उन्होंने गाड़ी की आग को बुझाने में सफलता पाई है. फिलहाल अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर मौजूद है और आग पर काबू पा लिया गया है

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button