छत्तीसगढ़

SBI बैंक में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने संभाला मोर्चा

, कोरबा। जिले के घंटाघर चौक स्थित एसबीआई बैंक (SBI Bank) में देर रात भीषण आग लग गई. आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आगजनी की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. बताया जा रहा है कि आगजनी की यह घटना एसबीआई कर्मी की लापरवाही से हुई है.

दरअसल, मंगलवार देर रात करीब 12 बजे घंटाघर चौक के पास निहारिका क्षेत्र में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा कार्यालय में आग लग गई. आग लगने की जानकारी होते ही आसपास के लोग पहुंच गए. सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं बिजली विभाग के कर्मचारियों ने यहां कनेक्शन विच्छेद किया और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने दमकल वाहन के साथ पहुंचकर आग पर काबू पाया. इस आगजनी के पीछे एसबीआई कर्मचारी की लापरवाही सामने आई है. बैंक में काम के बाद कर्मचारी एसी बंद करना भूल गया था. जिससे बढ़ती गर्मी के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ और भीषण आग लग गई. इस आगजनी में कितना नुकसान हुआ है अभी इसका पता नहीं लग सका है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button