छत्तीसगढ़

भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल में लगी आग, कंपनी को करोड़ों रुपए की क्षति

भिलाई : भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल में गुरुवार दोपहर बाद आग लग गई। आग लगने से करोड़ों रुपये की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। यह आग यहां पर राफ्टिंग स्टैंड में लगी थी। जिसकी वजह से मैकेनिकल क्षति ज्यादा हुई है। संयंत्र प्रबंधन ने 36 घंटे इसे बंद रखने का निर्णय लिया है । संयंत्र कर्मचारियों द्वारा युद्ध स्तर पर प्लेट मिल को फिर से शुरू करने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। प्लेट मिल में प्रतिदिन 4800 टन का उत्पादन होता था ।वहीं घटना को लेकर जांच समिति गठित कर दी गई है। बताया जा रहा है कि यहां पर हाइड्रोलिक रोलर होने की वजह से उसमें कहीं लीकेज के कारण ही आग लगी थी। आज आग लगने से कोई भी हताहत नहीं हुआ है।बीएसपी के फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। भिलाई इस्पात संयंत्र में लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। दोपहर 3 बजे के आसपास प्लेटमिल के स्टैंड नंबर -8 के राफ्टिंग स्टैंड में अचानक आग लग गई। इस वहां पर तेज लपटें उठने लगी। इसके बाद वहां काम कर रहे कर्मचारियों की बीच भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए। इससे बीएसपी को काफी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रबंधन घटना के बाद प्लेटमिल को बंद कर दिया है। यहां पर मेटेंनेस विभाग से कहा गया है कि जल्द जल्द मरम्मत करें। बताया जा रहा है कि इसे पुन: शुरू करने में 36 घंटे का टारगेट दिया गया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button