सीधी के गुरुद्वारा साहिब में लगी आग, झूलेलाल की प्रतिमा, गुरु ग्रंथ जलकर खाक

सीधी. मध्य प्रदेश के सीधी के गुरुद्वारा में हुई आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया है. गुरुद्वारा में लगी आग इतनी भीषण थी कि झूलेलाल की प्रतिमा सहित गुरु ग्रंथ जलकर खाक हो गया है. हादसा सुबह करीब 8:30 बजे के बाद हुआ है. बताया जा रहा है कि बिजली की शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आगजनी की घटना हुई है. गुरुद्वार में आग लगने के बाद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. इसके बाद घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई. फिर दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक झूलेलाल की प्रतिमा सहित गुरु ग्रंथ का एक भी अंश नहीं बचा.
आग में ग्रंथ पूरी तरह जलकर खाक हो गए. साथ ही तमाम सेकंड फ्लोर में रखी सामग्रियां भी जलकर राख हो गई. आग गुरुद्वारे के सेकंड फ्लोर में लगी थी.
गुरुद्वारे के दूसरे फ्लोर पर लगी थी आग
मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया है कि आगजनी की यह घटना शार्ट सर्किट की वजह से हुई है. शॉर्ट सर्किट बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर में हुई है, जिससे आग फैल गई थी. फिलहाल कड़ी मशक्कत के बाद आप पर काबू पा लिया गया है. वहीं वार्ड पार्षद आनंद परीयानी ने बताया कि आगजनी की इस घटना से गुरु ग्रंथ सहित झूलेलाल का एक भी अंश नहीं बचा है. सब कुछ जलकर खाक हो गया है.
पार्षद का कहना है कि हालांकि आग पर काबू पाने युवाओं ने काफी सहयोग किया. इससे समय पर आप पर काबू पा लिया गया है. वही सिटी कोतवाली टीआई अभिषेक उपाध्याय का कहना है कि यह आगजनी की घटना बिजली के शॉर्ट सर्किट से हुई है. गुरुद्वारे के सेकंड फ्लोर में कोई पंखा था जहां से शर्ट सर्किट हुई है, जिससे आग लग गई थी. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.



