छत्तीसगढ़राज्य

छिपकली वाला मिड डे मील! स्कूल की प्रधान पाठिका सस्पेंड, रसोई समूह पर FIR तय


छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत गजाधरपुर के तुर्रिपानी स्कूल में मिड डे मील के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। छात्रों को दिए गए भोजन में मरी हुई छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

इस गंभीर लापरवाही पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूल की प्रधान पाठिका को निलंबित कर दिया है। साथ ही मध्यान्ह भोजन तैयार करने वाली स्व-सहायता समूह की महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इलाके में फैली चिंता
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे। बच्चों को तुरंत प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। हालांकि, कुछ छात्रों को पेट दर्द की शिकायत थी।

शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश
विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने घटना की जांच के निर्देश दे दिए हैं। मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सवालों के घेरे में मिड डे मील की निगरानी
इस घटना ने मिड डे मील योजना की निगरानी और गुणवत्ता नियंत्रण पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों और ग्रामीणों ने बच्चों की सुरक्षा और भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी की मांग की है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button