छत्तीसगढ़

चरण पादुका योजना को लेकर वित्त मंत्री ने कांग्रेस पर किया पलटवार, कहा- ये माफिया राज वाले लोग…

रायपुर. छत्तीसगढ़ की साय सरकार द्वारा फिर से शुरू करने जा रहीचरणपादुका योजना का कांग्रेस विरोध कर रही है. वहीं वित्त मंत्री ने योजना को लेकर प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर पलटवार करते हुए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर माफिया राज का आरोप लगाया है.

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता हरा सोना है. हमारी सरकार ने तेंदूपत्ता के प्रति मानक बोरा की दर को 4 हजार से 5500 करने का काम कर आदिवासी भाई-बहनों को सशक्त बनाया. कांग्रेस शासन में तेंदूपत्ता संग्राहकों को न बीमा का लाभ मिला और न बोनस का. चरण पादुका योजना फिर से शुरू कर रहे हैं, तो कांग्रेस को तकलीफ हो रही है. वित्त मंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कांग्रेस के लोग तेंदूपत्ता की खरीदी मात्र दिखावे के लिए करते थे. बीमा की योजना, स्कॉलरशिप की योजना, चरण पादुका की योजना, यह सब इन्होंने बंद कर दिया था. आदिवासी भाई बहनों के पैर में कांटे ना गड़े, इसके लिए विष्णुदेव साय की सरकार अगर चरण पादुका बांटने का निर्णय लेती है, तो जिस कांग्रेस ने ना बीमा दिया, न स्कॉलरशिप दिया, ना चरण पादुका दिया ना कोई योजना का लाभ दिया और ना ही कोई बोनस दिया ऐसे लोगों को क्यों आज पेट में दर्द हो रहा है? इसका जवाब दें आज.उन्होंने कहा कि जो भी नियम कानून है, उसके तहत ही हमारी सरकार काम करती है. यह वो लोग हैं (कांग्रेस) जो जैम पोर्टल, जिसमें पूरी पारदर्शिता के साथ खरीदी होती है, उसे बंद करके भाई भतीजावाद करने के लिए गलत लोगों को शामिल करते हैं. गुणवत्ताहीन सामान खरीदने के लिए जिन्होंने सिस्टम बनाया, वह लोग आज सवाल उठाएं… यह किसी को हजम नहीं होता है. यह लोग माफिया राज चलने वाले लोग थे.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button