छत्तीसगढ़

थिनर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

रायपुर। राजधानी रायपुर के भनपुरी स्थित बग्गा मशीनरी की थिनर और पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। अचानक आग की लपटे उठने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई हैं। यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

फैक्ट्री में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। इस आगजनी की घटना में अब तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button