छत्तीसगढ़
भाजपा नेता और अस्पताल स्टाफ के बीच जमकर मारपीट,

कोरबा. जिले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जेपी सर्जिकल हॉस्पिटल में भाजपा नेता और अस्पताल स्टाफ के बीज जमकर मारपीट हुई. दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, भाजपा मंडल महामंत्री मनीष मिश्रा और अस्पताल स्टाफ के बीच बहस शुरू हुई, जो धीरे-धीरे मारपीट में तब्दील हो गई. इस मामले में अस्पताल प्रबंधन जहां भाजपा नेता पर मारपीट का आरोप लगा रहा है. वहीं भाजपा नेता ने कहा कि एक मरीज के साथ हो रहे अन्याय का विरोध करने पर विवाद की स्थिति निर्मित हुई है. दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही.



