छत्तीसगढ़

कोरर उप तहसील में बिजली कटौती से नाराज किसानों ने दफ्तर घेरा

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की कोरर उपतहसील के गांवों के किसान बिजली कटौती से नाराज हैं. किसानों का कहना है कि गांवों में इन दिनों 6 से 7 घंटे अघोषित बिजली कटौती हो रही है. यह किसानों के लिए नई मुसीबत है.

अघोषित बिजली कटौती से किसान नाराज: किसानों का कहना है कि रोजाना घंटों बिजली बंद होने से फसलों की चिंता सता रही है. यही वजह है कि नाराज किसानों ने आज कोरर में बिजली दफ्तर का घेराव कर दिया.

फसलों को नहीं मिल रहा पानी: ग्रामीण अकरम कुरैशी ने बताया कि इलाके के ज्यादातर किसान कृषि कार्य पर निर्भर हैं. वर्तमान में सभी किसानों ने अपनी जमा पूंजी से खेतों में रवि फसल की बुआई की है. लेकिन बिजली बंद होने से फसलें सूखने की कगार पर है. जिससे सभी किसान परेशान हैं.

बिजली दफ्तर पर प्रदर्शन: ग्रामीण हंसाराम भुरखुरिया ने बताया कि बिजली कटौती की जानकारी विभाग से लेने पर अधिकारी राज्य सरकार के आदेश से 6 घंटा कटौती करना बता रहे हैं. हमारी पूरी फसल सूख रही है.

किसानों की चेतावनी: बिजली कटौती से नाराज किसानों ने अल्टीमेटम भी दिया है. किसानों का कहना है कि अगर समय रहते इस अघोषित कटौती को बंद नहीं किया गया तो क्षेत्र के किसान उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button