मध्यप्रदेश

कर्ज से परेशान किसान परिवार ने खाया जहर, मासूम बच्चे समेत 2 की मौत

छतरपुर: छतरपुर में एक ही परिवार के 4 लोगों ने जहर खा लिया। इसमें किसान प्रकाश अहिरवार (35) उनके दो वर्षीय बेटे निहाल की मौत हो गई। पत्नी नंदिनी (29) और बड़े बेटे तनिष्क का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी मुताबिक प्रकाश ने खेती के लिए ट्रैक्टर कर्ज पर लिया था। लगातार फसल खराब होने के कारण वे किस्त नहीं चुका पाए। दो दिन पहले ट्रैक्टर कंपनी के कर्मचारी घर पहुंचे और 30-40 हजार रुपए की किश्त जमा करने का दबाव बनाया। किस्त नहीं चुकाने पर ट्रैक्टर ले जाने की धमकी भी दी गई थी।

परिजन की मानें तो प्रकाश ने रात में परिवार ने साथ खाना खाया। बाकी के लोग सो गए। कुछ देर में पता चला कि प्रकाश को पेट में तेज दर्द होने लगा। हमें लगा साधारण दर्द होगा। सुबह तक ठीक नहीं होगा तो अस्पताल ले जाएंगे। लेकिन रात में ही उनकी हालत गंभीर हो गई। हम उन्हें अस्पताल ले गए। वहां जाकर प्रकाश और निहाल ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर की किस्त जमा नहीं की तो कंपनी वाले धमकाकर गए थे कि ट्रैक्टर को उठा ले जाएंगे।

परिजनों के मुताबिक ट्रैक्टर कंपनी वालों ने एक आवेदन लिखा। इस पर पति और पत्नी से जबरन अंगूठा और साइन करवा लिए थे। आवेदन में लिखा कि है- विनम्र निवेदन है कि मैंने कांट्रैक्ट से तीन किस्तों में 4,00,000 (चार लाख) की राशि ली थी। लेकिन मेरा सेठ मुझसे पहले मर चुका है और उस पर हुआ ऋण 2 महीने नहीं दे पाया हूं। इस समय 25-09-25 को 12 बजे तक हुआ अमाउंट (राशि) मैं चुका दूंगा। यदि नहीं चुकाया तो मेरे पास कोई भी समाधान का माध्यम नहीं है। 25-09-25 तक का समय साहब से चाहता हूं, अगर न दिया तो आप पहले ही मेरे ट्रैक्टर, मकान, खेत, जमीन रोक लें। मैंने लड़कों से झगड़े रोक दिए हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button