अंतर्राष्ट्रीय

एपस्टीन फाइल्स में बिकिनी पहनी महिलाओं के साथ दिखे मशहूर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग

एजेंसियां — लंदन, जेफ्री एपस्टीन फाइल्स में नाम आने से विवादों में आए दिवंगत ब्रिटिश वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग की अब एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है। एपस्टीन फाइल्स में मिली इस तस्वीर में स्टीफन हॉकिंग बिकिनी पहनी दो महिलाओं के साथ नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर 2006 की बताई जा रही है। तस्वीर कथित तौर पर कैरेबियाई द्वीप सेंट थॉमस के रिट्ज-कार्लटन होटल में ली गई थी। यहां मार्च 2006 में एपस्टीन ने एक वैज्ञानिक सम्मेलन का आयोजन कराया था। उस कार्यक्रम में 21 अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक शामिल हुए थे।

हालांकि दिवंगता वैज्ञानिक के परिवार ने साफ किया है कि फोटो में दिख रही महिलाएं उनकी लंबे समय से देखभाल करने वाली केयरगिवर थीं और किसी भी तरह के अनुचित व्यवहार के आरोप निराधार हैं। बता दें कि अमरीकी न्याय विभाग द्वारा जारी एपस्टीन से संबंधित दस्तावेजों में हॉकिंग का नाम कई बार दर्ज है। हॉकिंग का 2018 में 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वह लंबे समय तक एएलएस बीमारी से पीडि़त रहे थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button