महाराष्ट्र

परिवार ने ठुकराया प्यार,15 साल की लड़की ने 19 साल के लड़के संग मुंबई के भीड़भाड़ वाले स्टेशन पर की आत्महत्या

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक चौंकाने वाली घटना घटी है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने अपनी जीवन यात्रा समाप्त कर ली। दोनों ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। यह दिल दहला देने वाली घटना मुंबई के विक्रोली इलाके में घटी है। जिन प्रेमियों ने अपनी जान दी वे नाबालिग थे। बताया गया है कि लड़की की उम्र 15 साल और लड़के की उम्र 19 साल है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

दोनों ने क्यों उठाया ये कदम?
दोनों ने विक्रोली रेलवे स्टेशन के पास चलती एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया, क्योंकि उनके परिवार वाले उनकी शादी के खिलाफ थे। बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार (26 जनवरी) को दोपहर के समय घटित हुई। आगे मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की प्रवासी बताई गई है। यह बात सामने आई है कि लड़का महाराष्ट्र का रहने वाला है। इसलिए पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस मामले में क्षेत्रवाद या जातिवाद का कोई संबंध तो नहीं है।

कहां का रहने वाला था कपल?
यह कपल हनुमाननगर, भांडुप का रहने वाला था। रविवार दोपहर नाबालिग लड़की अपनी दादी के साथ घर से निकली थी। फिर वह अपनी दादी की जानकारी के बिना ही वहां से चली गई। लड़की के लापता होने के बाद भांडुप पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। हालांकि, कुछ समय बाद रेलवे पुलिस ने भांडुप पुलिस से संपर्क किया और उन्हें सीधे उसकी मौत की सूचना दी।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या कपल ने आत्महत्या करने से पहले कोई सुसाइड नोट लिखा था? कोई वीडियो बनाया था आदि। इस घटना से भांडुप के हनुमाननगर में हड़कंप मच गया है।

हर समस्या का है हल
मन में सुसाइड का ख्याल आए तो मनोचिकित्सक से बात करके आप अपनी समस्या का हल खोज सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 है, जहां आप 24X7 संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा और भी कई हेल्पलाइन नंबर्स हैं जहां आप संपर्क कर सकते हैं। सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय की हेल्पलाइन- 1800-599-0019 (13 भाषाओं में है) इंस्टीट्यूट ऑफ़ ह्यमून बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज-9868396824, 9868396841, 011-22574820 हितगुज हेल्पलाइन, मुंबई- 022- 24131212 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंस-080 – 26995000।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button