छत्तीसगढ़

शिक्षकों का फर्जी ट्रांसफर आदेश जारी, विभाग के अवर सचिव ने थाने में की शिकायत

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के नाम पर 6 शिक्षकों का फर्जी ट्रांसफर आदेश जारी करने का मामला सामने आया है. इस मामले में स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा ने रायपुर के राखी थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

अवर सचिव वर्मा ने बताया कि एक मार्च 2025 को 6 व्याख्याता/शिक्षकों का फर्जी स्थानांतरण आदेश जारी हुआ था. इसकी सूचना मिलने पर शिक्षा विभाग के अफसर हैरान रह गए. स्कूल शिक्षा विभाग सीएम विष्णुदेव साय के पास है, इसलिए अफसरों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button