महाराष्ट्र चुनावों में विजयी होकर सीएम बने फडणवीस ने राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब, जानें क्या कहा?

मुंबई: पिछले साल के अंत में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग के संग सत्तारूढ़ दल की मैच का उल्लेख एक लेख में करने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट की थी। इसमें राहुल गांधी ने धांधली की बात कही थी। जिसका चुनाव ने जवाब दिया था और कहा था कि चुनाव में हारने के बाद कुछ लोग चुनाव आयोग पर गलत आरोप लगाते हैं। यह गलत है और इससे आयोग की छवि खराब होती है। चुनाव आयाेग ने सभी आरोपों का जवाब पहले ही दे दिया है और उसे वेबसाइट पर भी डाल दिया है। राहुल गांधी के आरोपों पर महाराष्ट्र में भी राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर चुनावों के बाद जीतकर मुख्यमंत्री बने देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी जवाब दिया है।
आरोपों पर बोले फडणवीस
राहुल गांधी के द्वारा चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए जाने पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार में अपनी हार स्वीकार कर ली है। जब तक राहुल गांधी जमीन पर नहीं उतरेंगे, तथ्यों को नहीं समझेंगे, खुद को और अपनी पार्टी को झूठा आश्वासन नहीं देंगे, तब तक उनकी पार्टी कभी नहीं जीत सकती। उन्हें जागना होगा और वास्तविकता को समझना होगा। अन्यथा, वे ऐसी बिन सिर-पैर की बातें करते रहेंगे। न तो राहुल गांधी समझते हैं कि वे क्या कह रहे हैं, न ही लोग समझते हैं कि वे क्या कह रहे हैं।
राहुल गांधी पर भड़के शिंदे
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जब महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी ने चुनाव जीता था, तब उन्होंने कुछ नहीं कहा था। उस समय EVM और चुनाव आयोग सही थे। वे अब फर्जी बयानबाजी कर रहे हैं। महाराष्ट्र की जनता समझदार है, वह समझती है कि कौन सी सरकार उनके लिए काम करती है। महाराष्ट्र की जनता उन्हें आने वाले चुनाव में सबक सिखाएगी। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि राहुल गांधी चुनाव की हार से परेशान है। वे अपनी पार्टी और अपना प्रदर्शन छिपाने के लिए इस तरह आरोप-प्रत्यारोप करते हैं। बावनकुले ने कहा कि ये इतनी बड़ी निष्पक्ष संस्था (चुनाव आयोग) की आलोचना करते हैं तो यह एक बचकानी हरकत है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा था कि महाराष्ट्र के गड़बड़ी हुई। मैच फिक्स किए गए चुनाव लोकतंत्र के लिए जहर हैं।



