छत्तीसगढ़

हैदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद के मध्य चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार

रायपुर – रेल यात्रियो की मांग को ध्यान रझते हुये रेलवे के द्वारा सिकंदराबाद-रक्सौल के मध्य दिनांक 30 जनवरी, 2024 तक चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार दिनांक 02 अप्रैल, 2024 तक किया गया है। यह गाड़ी प्रत्येक शनिवार को हैदराबाद से चलने वाली 07051 हैदराबाद–रक्सौल स्पेशल के परिचालन में विस्तार दिनांक 30 मार्च, 2024 तक किया गया। इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से चलने वाली 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल के परिचालन में विस्तार दिनांक 02 अप्रैल, 2024 तक किया गया।
इस गाड़ी में 02 एसएलआर, 04 सामान्य, 08 स्लीपर, 05 एसी थ्री, 02एसी टू, 01 एसी टू कम एसी थ्री सहित कुल 22 कोच के साथ रवाना होगी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button