रोजगार

पूर्व सैनिक रोजगार मेला 21 को

गया. रक्षा मंत्रालय का महानिदेशालय पुनर्वास (डीजीआर) की ओर से 21 मार्च को दानापुर कैंट के करिअप्पा ग्राउंड में पूर्व सैनिक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. सैन्य अधिकारियों ने बताया कि इस रोजगार मेले का उद्देश्य रोजगार चाहने वालों और नियोक्ताओं को जोड़ना है. पूर्व सैनिकों (इएसएम) को दूसरा अवसर प्रदान करना है. सभी पूर्व सैनिकों का पंजीकरण कार्यक्रम स्थल पर होगा. रजिस्ट्रेशन के लिए पूर्व सैनिकों को अपना इएसएम पहचान पत्र व नवीनतम सीवी या बायो-डेटा की पांच प्रतियां फोटो के साथ लाना अनिवार्य होगा. नौकरी चाहने वाले इएसएम को कई नौकरी के अवसर और परेशानी मुक्त भर्ती प्रक्रिया तक पहुंच प्राप्त होगी. कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न स्टॉल यानी बीआरसी रिकॉर्ड, स्पर्श काउंटर, इसीएचएस, आरएसबी/जेडएसबी, एडब्ल्यूपीओ और संबद्ध बैंक यानी एसबीआइ, पीएनबी, आइसीआइसीआइ, एचडीएफसी, बीओबी, केनरा बैंक के स्टॉल लगाये जायेंगे.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button