12वें दिन भी ‘बॉर्डर 2’ ने की जमकर कमाई, धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही रानी की ‘मर्दानी 3’

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त सनी देओल की बॉर्डर 2 का दबदबा साफ नजर आ रहा है. रिलीज के 12 दिन बाद भी फिल्म का क्रेज कम नहीं हो रहा है. वहीं रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 को दर्शकों का साथ नहीं मिल पा रहा. वहीं मर्दानी 3 शुरुआती हफ्ते में ही जूझती दिख रही है. दोनों फिल्मों की ताजा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आने के बाद साफ हो गया है कि ऑडियंस का झुकाव किस तरफ है.
ओपनिंग डे ही फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है. लेकिन अब 12 वें दिन आते ही फिल्म की कमाई कम होने लगी है. अपने दूसरे वीकेंड के शनिवार को 17.75 करोड़ ,रविवार को 22.5 करोड़ की कमाई की. सोमवार और मंगलवार को भी कमाई में कुछ खास उछाल देखने को नहीं मिला. लेकिन रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 को तो ऑडियंस ही नहीं मिल पा रही है.
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल की बॉर्डर 2 ने दूसरे मंगलवार यानी 12वें दिन तकरीबन 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की. यह आंकड़ा इससे पहले सोमवार को भी बराबर था. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 286.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म की रफ्तार पहले से जरूर कम हुई है, लेकिन आज भी फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ है. 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली बॉर्डर 2 को लेकर पहले दिन से ही जबरदस्त बज बना हुआ है. फिल्म ने पहले हफ्ते में धमाकेदार कलेक्शन किया फिर अब दूसरे हफ्ते में भी फिल्म कमाई के रिकॉर्ड बनाती जा रही है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि देशभक्ति का जज्बा लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
वहीं दूसरी ओर बात रानी मुखर्जी की मच अवेटेड फिल्म मर्दानी 3 की करें तो फिल्म अपने पहले हफ्ते में ही है धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे में 4 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे दिन 6.25 करोड़, फिर तीसरे दिन, 7.25 करोड़ और लेकिन चौथे दिन यानी पहले सोमवार फिल्म की कमाई घटकर 2.25 करोड़ रुपए हो गई. फिर मंगलवार को फिल्म ने 1.82 करोड़ का कलेक्शन किया. अब खबर लिखे जाने तक फिल्म 2.50 करोड़ की कमाई कर चुकी है. फिल्म ने अब तक कुल 22.25 करोड़ की कमाई कर ली है. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बजट 65 से 75 करोड़ के बीच बताया जा रहा है. ऐसे में रानी की फिल्म अभी बजट तक नहीं निकाल पाई है.
बता दें कि कुल मिलाकर कल यानी मंगलवार को रानी की फिल्म बॉर्डर 2 के सामने धीमी पड़ती नजर आईं. ऐसे में फरवरी का महीना बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद खान होने वाला है. खासतौर पर बॉर्डर 2 लिए. साथ ही इसी महीने शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो भी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.



