महाराष्ट्र

चाहे गोलियां भी चलें, हम पीछे नहीं हटेंगे…मुंबई के आजाद मैदान में गरजे मनोज जरांगे, क्या करेंगे CM फडणवीस?

मुंबई: महाराष्ट्र में मराठा समाज के आरक्षण मांग रहे सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने मुंबई पहुंचते ही अपने तेवर बदल दिए हैं। मुंबई के आजाद मैदान में जरांगे ने अपना आमरण अनशन शुरू कर दिया है। मुंबई के आजाद मैदान में जरांगे ने पहले संबाेधन में कहा कि चाहे गोलियां भी चलें, हम पीछे नहीं हटेंगे। मुंबई में गणेशोत्सव की धूम के बीच एक बार फिर मराठा आरक्षण का मुद्दा फिर गरमा गया है।

चेतावनी-जारी रहेगा आमरण अनशन
मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने शुक्रवार को मुंबई के आजाद मैदान में हजारों प्रदर्शनकारियों के सामने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, हम मुंबई नहीं छोड़ेंगे। सरकार चाहे गोलियां भी चलाए, हम पीछे नहीं हटेंगे। अगर हमें जेल में भी डाल दिया जाए, तो भी हम अपना अनशन वहीं जारी रखेंगे। अब देखना है कि महाराष्ट्र सरकार जरांगे की चुनौती से कैसे निपटती है। जरांगे ने कहा कि आज मराठों ने मुंबई को जाम कर दिया है चूंकि सरकार ने विरोध प्रदर्शन की अनुमति दे दी है, इसलिए हम पुलिस और सरकार का भी सहयोग करेंगे।

समर्थकों से जरांगे की बड़ी अपील
जरांगे ने कहा कि कहीं भी पत्थर न फेंकें, पुलिस के काम में बाधा न डालें। अगले दो घंटों में गाड़ियां हटाकर मुंबई को खाली कराएं। जरांगे ने यह भी कहा कि विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाए, शराब पीकर अराजकता न फैलाई जाए और समुदाय का नाम खराब न हो, इसका ध्यान रखा जाए। जरांगे ने कहा कि मैं आंदोलन छोड़ना नहीं चाहता। मैं मरने को तैयार हूं, लेकिन अभी पीछे नहीं हटना चाहता।

विजय माला आने का इंतजार
जब तक विजय माला हमारे सिर पर नहीं आ जाती, हम यहां से नहीं हटेंगे,” जरांगे पाटिल ने दृढ़ता से कहा। मुंबई के आजाद मैदान पहुंचने पर जरांगे का जाेरदार स्वागत हुआ। जरांगे के मुंबई में दाखिल होने के बाद सड़कों पर भगवा झंडे और शिवाजी के तस्वीरें लहरा रही है। एक मराठा-लाख मराठा का नारा गूंज रहा है। मुंबई का आजाद मैदान पूरी तरह से भर गया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button