अंतर्राष्ट्रीय

अमरीका के बिना यूरोप सुरक्षित नहीं, यूरोपीय संसद में नाटो चीफ मार्क रूट की दोटूक

एजेंसियां — न्यूयार्क, नाटो महासचिव मार्क रूट ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय संसद को संबोधित करते हुए कहा कि अगर यूरोप को लगता है कि वह अमरीका के सहयोग के बिना अपनी रक्षा कर सकता है, तो वह केवल सपना देख रहा है। रूट के मुताबिक यूरोप अकेले अपनी सुरक्षा करने में सक्षम नहीं है और उसे अमरीका की परमाणु छतरी की सख्त जरूरत है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर यूरोप अकेले चलना चाहता है, तो उसे अपना रक्षा बजट बढ़ाकर 10 फीसदी करना होगा और अरबों यूरो खर्च कर अपनी परमाणु क्षमता बनानी होगी।

मार्क रूट ने आर्कटिक क्षेत्र की सुरक्षा पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रुख का समर्थन किया और कहा कि रूस और चीन की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए आर्कटिक की रक्षा के लिए नाटो को ज्यादा सामूहिक जिम्मेदारी लेनी होगी। मौजूदा वक्त में ग्रीनलैंड को लेकर अमरीका, डेनमार्क और ग्रीनलैंड के बीच त्रिपक्षीय चर्चा जारी है, जबकि ट्रंप ने इस मुद्दे पर एक फ्रेमवर्क समझौते का दावा किया है। मार्क रूट ने कहा कि अमरीका की सुरक्षा गारंटी खोना यूरोप के लिए घातक होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button