राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एपस्टीन फाइल्स केस, भारतीय नेताओं की मांगी जांच

नई दिल्ली। एपस्टीन फाइल्स से जुड़ा मामला अब भारत के सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है। एक पत्र- याचिका के जरिए अदालत से मांग की गई है कि इस पूरे प्रकरण की जांच कोर्ट की निगरानी में कराई जाए। याचिका में कहा गया है कि यह मामला संयुक्त राज्य अमरीका के न्याय विभाग से जारी कथित दस्तावेजों पर आधारित है, जिन्हें जेफरी एपस्टीन फाइल्स कहा गया है। दस्तावेज दिवंगत जेफरी एपस्टीन से जुड़े बताए जाते हैं। याचिका में दावा किया गया है कि इन फाइलों में ईमेल, संपर्क सूचियां, उड़ान लॉग और अन्य रिकार्ड शामिल हैं। इन रिकार्ड में कुछ भारतीय सार्वजनिक हस्तियों के नाम कथित रूप से सामने आने की बात कही गई है।

याचिकाकर्ता ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 32, 129 और 142 के तहत सुप्रीम कोर्ट से स्वत: संज्ञान लेने की मांग की है। याचिका में यह भी आग्रह किया गया है कि सुप्रीम कोर्ट के किसी जज की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय या विशेष समिति गठित की जाए, जो इन रिपोर्टों और आरोपों की सत्यता की जांच कर सके। याचिका में यह मांग भी की गई है कि कथित बैठकों और संपर्कों के आधिकारिक रिकार्ड सार्वजनिक किए जाएं। इसके साथ ही विशेष रूप से हरदीप सिंह पुरी के संदर्भ में प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पद से हटाने जैसे निर्देश देने की अपील की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button