छत्तीसगढ़

महिला एवं बाल विकास विभाग दफ्तर में EOW का छापा, 5 करोड़ के चम्मच, जग, करछुल खरीदी में आर्थिक गड़बड़ी

सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के दफ्तर में EOW का छापा पड़ा है। छापेमार कार्रवाई से जिले के अन्य शासकीय दफ्तरों में भी हड़कंप की स्थिति है। जिले में पहली बार किसी सरकारी दफ्तर में EOW ने दबिश दी है। ईओडब्ल्यू(EOW) की टीम 4 करोड़ 98 लाख के चम्मच, जग, करछुल खरीदी में धांधली और आर्थिक अनियमितता की जांच कर रही है। समाचार के लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।

दरअसल मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तकरीबन 5 करोड़ की चम्मच, जग, करछुल की खरीदी आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए की गई थी। आज EOW रीवा की 8 सदस्यीय टीम सिंगरौली पहुंची, जहां जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश राम गुप्ता मौजूद नहीं थे वे फिलहाल भोपाल में है। जांच टीम अधीनस्थ अधिकारियों से मिलकर दस्तावेजों को खंगाल रही है। जांच के बाद ही कितनी गड़बड़ी हुई इसका खुलासा होगा। बताया जाता है कि डीएमएफ (DMF) फंड से पूरे जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए चम्मच, जग और करछुल की खरीदी की गई थी जिसे छतीसगढ़ की एक फर्म ने सप्लाई की थी। मामला मीडिया में सुखिर्यो में आने के बाद सिंगरौली से भोपाल तक हड़कंप मचा था। विपक्षी दल भी सरकार को घेर रहे थे। जिसके बाद सरकार ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button