मध्यप्रदेश

बक्सवाहा नगर परिषद में EOW का छापा, 30 हजार की रिश्वत लेते धरी गई महिला CMO और SE

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की बक्सवाहा नगर परिषद में EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्ट CMO व सब इंजीनियर को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी अनुसार बक्सवाहा नगर परिषद में पीएम आवास और पट्टे की स्वीकृति के लिए सीएमओ और सब इंजीनियर घूस मांग रहे थे। शिकायत के बाद आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) सागर ने शुक्रवार को इन दोनों अधिकारियों को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पहले 40 हजार मांगे, 30 हजार में सौदा तय किया

बक्सवाहा के रहने वाले हरिराम अहिरवार ने सागर ईओडब्ल्यू कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका आवासीय पट्टा और प्रधानमंत्री आवास योजना का आवेदन नगर परिषद में लंबित है। इस काम के बदले सीएमओ नेहा शर्मा ने उनसे 40 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। बातचीत के बाद मामला 30 हजार रुपए में फाइनल किया था।

EOW टीम ने प्लानिंग कर ट्रैप की कार्रवाई की तैयारी की थी। उधर पकड़े जाने के डर से सीएमओ नेहा शर्मा ने सीधे पैसे नहीं लिए। उन्होंने रिश्वत की रकम पकड़ने के लिए अपने उपयंत्री शोभित मिश्रा को आगे कर दिया। जैसे ही उपयंत्री ने पैसे हाथ में लिए, लेनदेने का इशारा मिलते ही EOW की टीम ने उसको धर दबोचा।

धुलवाने पर रंग गए हाथ, गुलाबी हो गया पानी

जानकारी अनुसार EOW टीम ने जब उपयंत्री के हाथ केमिकल से धुलवाए, तो उसका रंग गुलाबी हो गया। इस पूरी कार्रवाई को डीएसपी उमा नवल आर्य और उनकी टीम ने अंजाम दिय। फिलहाल दोनों आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button