खेल

इंग्लैंड की दक्षिण अफ्रीका पर तूफानी जीत, महिला World Cup मुकाबले में दस विकेट से दी मात

एजेंसियां— गुवाहाटी

महिला वनडे विश्व कप में शुक्रवार को इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से रौंद शानदार जीत के साथ आगाज किया। शुक्रवार को गुवाहाटी में खेले गए चौथे विश्व कप मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम महज 69 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 14.1 ओवर में 73 रन बनाकर आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया। दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन इस मैच में निराशाजनक रहा। उनके लिए सिनालो जाफ्ता ने सर्वाधिक 22 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।

वहीं, इंग्लैंड के लिए लिंसी स्मिथ ने तीन विकेट लिए, जबकि नताली सिवर-ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन और चार्ली डीन ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा लॉरेन बेल को एक विकेट मिला। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20.4 ओवर में सिर्फ 69 रन बना सकी और ऑलआउट हो गई। वनडे में यह उनका तीसरा सबसे छोटा स्कोर है, जब दक्षिण अफ्रीका की टीम ऑलआउट हुई है।

इंग्लिश टीम 215 गेंद शेष रहते जीती

इंग्लैंड ने 14.1 ओवर में 70 रन के मामूली लक्ष्य को हासिल कर लिया। टैमी ब्यूमोंट और एमी जोन्स की सलामी जोड़ी ने टीम को शानदार जीत दिलाई। दोनों बल्लेबाज 21 और 40 रन बनाकर नाबाद रहीं। दक्षिण अफ्रीकी टीम की ओर कोई
भी गेंदबाज विकेट हासिल नहीं कर सकी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button