छत्तीसगढ़

अवैध कब्जा हटाने के विरोध में अतिक्रमणकारी ने खुद पर डाला मिट्टी तेल, मचा बवाल

 बेमेतरा। जिले में अधिकारी और कर्मचारी जेसीबी मशीन के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे, लेकिन स्थानीय अतिक्रमणधारी ने उनके विरोध में अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया. इस घटना के बाद पुलिस की टीम ने तुरंत युवक को पकड़कर थाने भेज दिया. यह मामला कोपेडबरी पंचायत के आश्रित ग्राम कुर्दा का है.

जब राजस्व विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो अतिक्रमणधारी के परिवार की महिलाओं ने घर तोड़ने से मना करते हुए दरवाजे में खड़े होकर अधिकारियों का विरोध किया. महिलाएं घर की सुरक्षा के लिए अडिग रहीं और अधिकारियों के आगे खड़ी हो गईं, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई.

बताया जा रहा है कि लोगों ने बिजली ऑफिस की जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से घर बनाया है. वहीं लम्बे समय से बिजली विभाग द्वारा अतिक्रमण की शिकायत की जा रही थी, जिसपर अब कार्रवाई की जा रही ह

×

­

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button